परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा में बाइक चोरी करने वाले गिरोह काफी सक्रिय हो गये है. आये दिन चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है. जिससे ग्रामीण सहित नगर के लोगो को दरवाजे पर बाइक तथा चारपहिया गाड़ी खड़ी करना मुश्किल हो गया है. चोर का मनोबल बढ़ने से पुलिस प्रसाशन पर सवाल खड़ा होता है.एक सप्ताह में चोर तीन गाडियों की चोरी किये है. जिसमे एक ट्रक और एक बोलोरो तथा एक बाइक शामिल है. सभी गाड़ी दरवाजे से उठी है.
इसी कड़ी में मैरवा के भोपतपुरा गांव के जयकिशोर प्रसाद के दरवाजे पर खड़ी विनय विकास की गाड़ी को चोरो ने चोरी कर फरार हो गये. इस चोरी की घटना की वारदात बगल के मकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.पीड़ित गाड़ी मालिक विनय विकाश ने इस मामले में थाना में आवेदन दिया है.उसके अनुसार दो बाइक पर 6 की संख्या में आये चोर दरवाजे पर खड़ी बाइक को कुछ देर तक आस पास के लोगो को देखे.जिसके बाद दरवाजे पर खड़ी तीन बाइको में एक बाइक की चोरी कर फरार हो गये. पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामदगी की गुहार लगायी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…