मैरवा: प्रेम प्रसंग मामले में युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या

22 दिन पूर्व घर से प्रेमी के साथ हुई थी फरार,पुलिस मामले की जांच में जुटी

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा के बिशुनपुरा में रविवार की शाम को एक युवती द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लिया. परिजन उसे लेकर मैरवा धाम स्थित एक निजी अस्पताल ले आए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है. ग्रामीणों की माने तो मामला प्रेम प्रसंग का है. युवती को गांव के ही एक युवक से प्रेम था. 30 अप्रैल को वह अपने घर से लापता हो गई थी. खोजबीन के बाद उसके परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए गांव के ही पांच लोगों को आरोपित करते हुए मैरवा थाने में आवेदन दिया था.

मैरवा पुलिस ने 17 मई को युवती को मैरवा के लक्ष्मीपुर फ्लाई ओवर के नीचे से बरामद कर कोर्ट में पेश किया था. युवती अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी. लेकिन उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे. इसको लेकर युवती ने रविवार की शाम को जहर खाकर आत्महत्या कर ली. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को उसके जहर खाने की जानकारी हुई. परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवन भेज दिया है. विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024