मैरवा: पंचायत समिति की बैठक में होगी सवालों की बौछार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड प्रमुख के निर्देश पर बीपीआरओ ने पंचायत समिति की बैठक 12 अक्टूबर को बुलाई है। बैठक मेंइ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, मुख्यमंत्री ग्रामीण नल जल योजना, 15वीं वित्त आयोग एवं षष्ठम वित्त आयोग योजनाएं, कई विभागों से संबंधित जन समस्याओं को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा चर्चा की जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को बैठक में सवालों की बौछार से गुजरना होगा।

पंचायत के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों और सभी विभागों के अधिकारियों को बैठक की सूचना दी गई है। प्रखंड समन्वयक एलएसबीए को निर्देशित किया गया है कि वे प्रखंड परियोजना कार्यान्वयन इकाई की बैठक की कार्यवाही पंजी, संबंधित संचिका व अभिलेख और विगत दो वर्षो की अवधि का लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (एलएसबीए ) से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन, लाभुकों की सूची, पंचायतवार और वर्षवार विवरण बैठक के पूर्व नौ अक्टूबर तक प्रखंड प्रमुख के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026