परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर महाविद्यालय के परिसर में रविवार को राजद नेता बंगाली प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जाति आधारित सर्वे के परिणाम जारी होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई दी गई। बैठक में राजद के पूर्व विधायक मानिक चंद्र राय एवं जदयू के पूर्व विधायक हेमनारायण साह समेत काफी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि जाति आधारित सर्वे करना तथा उसे प्रकाशित करना मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का साहसिक कदम है। सर्वे प्रकाशित होने से समाज में उन लोगों का मनोबल बढ़ा है। बैठक में जदयू नेता टुनटुन प्रसाद, मौलाना नुरुद्दीन अंसारी, राजद नेता प्रो. रवींद्र राय, अशोक राय, हीरालाल मांझी, मूरत मांझी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…