परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओबरब्रिज के समीप शुक्रवार की दोपहर दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों रेफरल अस्पताल मैरवा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल बाइक सवार युवकों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के अटवा गांव निवासी मदन साह, श्यामबाबू कुमार एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी राजकुमार के रूप में हुई। वहीं दुर्घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोगों की भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दो युवक शहर आ रहे थे तभी शहर से जा रही एक बाइक में टक्कर हो गई। इस कारण दोनों बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…