परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ स्थित एक स्वर्ण आभूषण की दुकान में नौ मई की सुबह दो बाइक पर सवार होकर आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने दस लाख के जेवरात व दो लाख नकद की लूट की थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन बदमाशों को हथियार एवं लूटे गए जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अभी घटना में शामिल तीन बदमाश फरार हैं।
जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गठित टीम द्वारा गिरफ्तार तीनों बदमाशों की निशानदेही पर ओरम के समीप तीन से चार घरों में छापेमारी की गई, हालांकि पुलिस को वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस को फरार बदमाशों के मोबाइल नंबर मिले हैं जिनके आधार पर छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…