मैरवा: नदहाड़े बदमाशों ने व्यवसायी को गोली मार डेढ़ लाख लूटा

व्यवसायी का डेढ़ लाख का मोबाइल भी लूट ले गये बदमाश- मैरवा धाम पर टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक के साथ हुयी वारदात

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम पर बुधवार की सुबह एक बाइक पर सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर रुपये से भरा डेढ़ लाख रुपये लूट लिया.इस दौरान बदमाश दुकानदार का डेढ़ लाख का मोबाइल भी लेते गये.पुलिस सीसीटीवी फुटेज के मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.प्राप्त विवरण के अनुसार मैरवा नगर के शिवपुर मठिया के विपिन प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र ऋषि जायसवाल की मैरवा धाम पर ग्रामीण बैंक के समीप टूर एंड ट्रेवल्स की दुकान है.प्रत्येक दिन की तरह सुबह नौ बजे दुकान खाेल रहा था. इस बीच बाइक से तीन युवक पहुंचे तथा आधार से पांच हजार रुपये निकालने की बात कही.यह सुनते हुए ऋषि अभी दुकान खोल ही रहा था कि एक युवक रुपये से भरा बैग छिनने लगा. इसका विरोध करने पर नकाबपोश अपराधियों में एक ने पैर में गोली मार दिया. गोली पैर के जांघ में लगते हुए आरपार हो गयी. इसके बाद दुकानदार का डेढ़ लाख रूपये से भरा बैग व मोबाइल लेकर बदमाश बाइक से फरार हो गये.दुकानदार के मुताबिक लूटी गयी मोबाइल की भी कीमत डेढ़ लाख रुपये है. घटना की सूचना पर स्थानीय लोगो ने घायल ऋषि को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया. जहां इलाज चल रहा है.इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान करने में जुटी पुलिस

मैरवा धाम स्थित टूर एंड ट्रेवल्स में लगे सीसीटीवी फुटेज से अपराधियो की पहचान करने में पुलिस जुटी हुयी है. अन्य तीन दुकानों में भी सीसीटीवी लगा हुआ है.जिसमें सभी सीसीटीवी को पुलिस ने बारी बारी से देख कर अपराधियो के पहचान के साथ ही गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

गोली चलने के बाद दहशत का माहौल

मैरवा में गोली चलने के बाद आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल कायम है. स्थानीय लोगों की माने तो अपराधियों ने व्यवसायियों में भय पैदा करने की नीयत से गोली मारी है. उसने यह भी बताया कि पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026