मैरवा: शहर की तरह गांव में भी शुरू हुआ कचरा प्रबंधन

परवेज अख्तर/सिवान: अब शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी कचरा प्रबंधन शुरू किया गया है। डोर टू डोर कचरे का उठाव बुधवार से किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में हर घर के सामने सीटी बजेगी और ठोस तथा तरल अपशिष्ट पदार्थ ठेले वाले लेकर जाएंगे। वार्ड से कचरा पंचायत स्तर पर एकत्रित होगा। फिर उसे प्रखंड स्तर पर लाया जाएगा और वहां से रिसाइक्लिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने की यह पहल कितना कारगर होगी यह तो आने वाला समय बताएगा। फिलहाल मैरवा प्रखंड के दो पंचायतों को इसके लिए चुना गया है। इसमें इंग्लिश पंचायत में मंगलवार को कचरा प्रबंधन की शुरुआत की गई।

इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान ने की। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत प्रखंड के मुड़ियारी पंचायत और इंग्लिश पंचायत को प्रथम चरण में चयनित किया गया था। इसके अंतर्गत इंग्लिश पंचायत में इसकी शुरुआत कर दी गई है। इसके अंतर्गत प्रत्येक घर को दो डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे हैं। यह डस्टबिन ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थ को एकत्रित करने के लिए दिए जाएंगे। वार्ड स्तर पर डोर टू डोर कचरे का उठाव किया जाएगा। कचरे को वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के अंतर्गत पंचायतों में जमा किया जाएगा। फिर उसे प्रखंड स्तर पर एकत्रित करके रिसाइक्लिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

पंचायतों को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया है। वहीं इसे सफल बनाने के लिए स्वच्छता टीम के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। स्वच्छता जागरुकता टीम को मुखिया तनवीर अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों से मिलकर उन्हें स्वच्छता के लिए जागरूक करेगी और कचरा प्रबंधन के बारे में उन्हें बताते हुए सहयोग की अपील करेगी। उद्घाटन समारोह में मुखिया तनवीर अहमद, प्रखंड समन्वयक चंदन कुमार, पंचायत सचिव शेष कुमार बर्णवाल, स्वच्छता पर्यवेक्षक अरुण कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026