मैरवा: पूर्व विधायक त्रिभुवन सिंह के निधन पर जिले में शोक की लहर

परवेज अख्तर/सिवान: पूर्व विधायक डा त्रिभुवन सिंह के निधन पर जिले में शोक की लहर है। कई राजनेताओं व अन्य संगठनों ने शोक जाहिर किया है। वे 1971 के भारत – पाक युद्व में देश की तरफ से लड़ाई की मैदान में उतरे थे। वे लगभग एक दशक तक सेना में रहे। सेना के एएमसी कोर में थे। सेना में बतौर चिकित्सक चुने गये थे। सेना छोड़ने के दौरान वे कैप्टन रैंक तक पहुंचे थे। सेना में रहने के दौरान कई जगह सेवा दी। उन्होंने पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। पढ़ाई के बाद सेना में देश की सेवा के लिए भर्ती हुए थे। भारत – पाक युद्व के दौरान सेना में अपना पराक्रम दिखाया। सेना में रहने के दौरान चिकित्सा के साथ हथियार चलाने में माहिर थे। वे कई गन के साथ नियमित अभ्यास करते थे। उन दिनों डर्मेटोलाजिस्ट के रूप में उनकी पहचान देश के गिने – चुने चिकित्सकों में होने लगी थी। आज उनके निधन के बाद क्षेत्र के लोग उनकी भूमिका को याद कर रहे हैं। 80 साल में उनके निधन की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

शिक्षा और चिकत्सा के क्षेत्र में किया काम

डा त्रिभुवन नारायण सिंह समाज सेवा से जुड़े रहे। निधन के कुछ दिन पहले तक समाज की सेवा कर रहे थे। शुरूआत में उन्होंने हरेराम कालेज की नींव रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कालेज को मान्यता मिलने के दौरान वे कालेज के समिति के सचिव थे। आज इस कालेज से हजारों छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होती है। शिक्षा के साथ चिकित्सा के क्षेत्र के लिए भी काम किया। राजेन्द्र सेवाश्रम के मुख्य चिकित्सक वर्ग में शामिल रहे। मैरवा में मेडिकल कालेज खोलने की पहल की थी। उस समय उनके बुलाने पर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने मेडिकल कालेज खोलने के संभावना को लेकर एक दशक पूर्व में राजेन्द्र सेवाश्रम का दौरा किया था। मेडिकल कालेज को लेकर कई बाद दिल्ली में कांग्रेस के नेता के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात किया था। पूरे जीवन काल में राजेन्द्र सेवाश्रम के जीर्णोदार को लेकर प्रयासरत थे। उनकी पहल के बाद मेडिकल कालेज की मांग समय के साथ तेज हो गयी। आज राजेन्द्र सेवाश्रम में नहीं,लेकिन कृषि फार्म में मेडिकल कालेज बन रहा है। परिवार कल्याण विभाग के अध्यक्ष रहने के दौरान क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में काम किया। मैरवा के कोड़रा और नौतन प्रखंड में एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना कराने में अपनी भूमिका निभाया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024