परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के नवका टोला गांव में सोमवार को एक युवक की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान झगरू भगत के पुत्र अजय भगत के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अजय भगत सोमवार को चापाकल पर लगे वाटर मोटर के विद्युत तार के संपर्क में आ गया। वह स्पर्शाघात से गिर पड़ा। उसे स्थानीय लोग इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…