परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा-सिवान मुख्य पथ पर लक्ष्मीपुर ओवरवृज के समीप गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के विजयीपुर निवासी हरिकिशुन राम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरिकिशुन राम बाइक पर सवार होकर अपने गांव से मैरवा की ओर जा रहा था तभी लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल के चारदीवारी से टकरा गई इससे वह गिरकर घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीण ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मैरवा ले गए जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026