एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा, दो हुए फरार
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव में स्थित द्रोणाचार्य हाई स्कूल के समीप बुधवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल एवं कुछ रुपये लूट लिया। साथ ही बाइक भी लूटने का प्रयास किया, लेकिन युवक द्वारा शोर मचाने पर बदमाश बाइक छोड़ फरार हो गए लेकिन बदमाशों का पीछा कर रहे ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान बदमाशों की पिटाई से घायल युवक को इलाज दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायल युवक की पहचान पचबेनिया निवासी रंजन राम के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि रंजन राम अपनी बाइक से कहीं गया था और बुधवार की देर शाम घर लौट रहा था तभी दोन गांव स्थित द्रोणाचार्य हाई स्कूल के समीप तीन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया तथा उसके साथ मारपीट करते हुए बाइक व रुपये लूटने का प्रयास करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने रंजन राम के पास से कुछ रुपये एवं मोबाइल लूट लिए, जब बदमाश उसी बाइक लूटने का प्रयास करने लगे तभी रंजन बदमाशों से उलझ गया तथा शोर मचाने लगा। उसके द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे जब तक बदमाश वहां से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…