छपरा

बड़ी वारदात:- हत्‍या के बाद शव को टुकड़े-टुकड़े कर जार में फेंका, नाेंचते दिखे कुत्‍ते

छपरा: बिहार के सारण जिले में दिल दहला देने वाली हत्‍या की बड़ी वारदात सामने आई है। जिला के डेरनी थाना क्षेत्र के खिड़कियां गांव स्थित नहर से बुधवार की रात प्लास्टिक के बड़े जार में किसी युवक का टुकड़े-टुकड़े शव मिला। जार से दुर्गंध आ रही थी तथा उसे कुत्‍ते खींच व नोंच रहे थे। इस दौरान उसपर लोगों की नजर पड़ी। लोगों ने जब पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

करीब 25 साल के युवक की गला काट कर हत्‍या

प्‍लास्टिक के बड़े जार में मिला शव करीब 25 साल के युवक का है, जिसकी गला काट कर हत्‍या की गई है। हत्‍या के बाद उसके दोनों पैर और दोनों हाथ काट कर जार में भरकर नहर में फेंक दिया गया था। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

जार में पड़ा का टुकड़े-टुकड़े शव, खींच रहे थे कुत्‍ते

स्थानीय लोगों ने बुधवार की देर शाम कुछ कुत्तों को नहर से एक प्लास्टिक के जार को खींचते देखा। वहां जाकर देखने पर उन्‍हें माजरा समझ में आया। जार में पड़े टुकड़े-टुकड़े शव से दुर्गंध आ रही थी और उसे कुत्‍ते नहर से बाहर खींचने में लगे थे।

मृतक की पहचान को लेकर कोशिश जारी

घटना की सूचना पर गौरा के थानाध्यक्ष पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने खिड़कियां गांव के नहर से एक अज्ञात युवक के टुकड़े-टुकड़े शव को बरामद किए जाने की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि मृतक की पहचान को लेकर कोशिश की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026