लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत
गोपालगंज: कटेया में लगातार चोरी व लूट की घटनाएं हो रही हैं.इन दिनों कोहरे के कारण इस तरह की घटनाएं और बढ़ गयी हैं. थाना क्षेत्र के गहनी गांव में बुधवार की रात भी चोरों ने एक घर को खंगाल दिया. आभूषण, मोबाइल, दो हजार नगद सहित हजारों की संपत्ति ले उड़े.घर वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी.बताया जाता है कि गांव निवासी विनोद मांझी के परिजन रोज की तरह बुधवार की रात भी अपने घर में सोये हुए थे.रात में करीब 12:30 बजे बाउंड्री पर चढ़कर चोर घर के अंदर घुस गये. चोरों ने घर को पूरी तरह खंगाल दिया.
करीब 30 हजार के आभूषण, एक मोबाइल व दो हजार नगद समेत हजारों की संपत्ति चोरी कर ली.कपड़े तथा अन्य सामान घर के आंगन में फेंक कर चले गये.घटना के करीब दो घंटे बाद घरवालों की नींद खुली, तो उनके होश उड़ गये. घर में सभी सामान बिखरे थे तथा आभूषण व कीमती सामान गायब थे.इसकी जानकारी मिलने पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी.थाना क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से लोग काफी दहशत में हैं.ग्रामीण पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़ा कर रहे थे.समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार द्वारा चोरी के मामले में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…