परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के मखदुम सराय मिस्कार टोली में एक नवंबर को रंगदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमे दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में हुआ। मामले में दोनों तरफ से नामजद प्राथमिकी हुई है। एक पक्ष से घायल दुकानदार मखदुम् सराय मिस्कार टोली निवासी महबूब मियां के पुत्र राजू ने अपने आवेदन में बताया कि मोहल्ला में मेरी इलेक्ट्रानिक दुकान है।
जहां बैठकर काम कर रहा था इसी दौरान मोहल्ला के अली हुसैन, साहेब मियां, राजा मियां, आशिक, रेयाजुद्दीन, सद्दाम मियां , लालबाबू, शाहनवाज़ मियां, शकील मियां, गब्बर पहुंचा और एक लाख रुपया रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर कट्टा से वार कर दिया। इससे गंभीर चोट आई है।
मारपीट के दौरान गले से सोने की चैन और जेब में रखे 75 सौ रुपया छीन लिया। दूसरे पक्ष से अली हुसैन ने बताया कि मेरे दोनों पुत्र घर से दुकान पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान राजू अली, मिस्टर अली, इम्तियाज अली, सहाबू, इरसाद, अमजद, फिरोज अली ने साज़िश के तहत उन्हें रोककर दो लाख रुपया रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर फायरिंग की लेकिन गोली फायर नहीं हुई। इसके बाद कट्टा के बट से हमला शव घायल कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…