परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना में आवेदन देकर एक दुकानदार ने मारपीट एवं लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए तीन पर नामजद प्राथमिकी कराई है। पीड़ित महादेवा ओपी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी सुरज सिंह राणा ने अपने आवेदन में बताया कि मैं नया बाजार दरबार रोड स्थित भारत सेक्युरिटीज का प्रबंधक हूं।
एक नवंबर की शाम प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ राजू, विनय कुमार गुप्ता एवं चंद्रमुखी मेरे फार्म पर मेरे मालिक विक्रांत कुमार गुप्ता को तालश्ते हुए आए और गाली-गलौज करने लगे। मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के क्रम में मेरे दुकान का लैपटाप उठाकर तोड़ दिया और गल्ला से बीस हजार रुपया लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…