परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड के भाकपा माले नेता पुण्यदेव प्रसाद के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. भाकपा माले कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य ने कहा है कि डीजल की कीमतों में आई उछाल से गरीब किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है.
केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में गरीबों की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है. भारत के इतिहास में पहली बार डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई है. जो काफी निराशाजनक है. भाकपा माले नेता श्री प्रसाद ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में डीजल की कीमत काफी कम है. बावजूद इसके सरकार ने डीजल की कीमतों में इजाफा कर गरीबों पर बोझ डालने का काम किया है.
केंद्र की मोदी सरकार को कोरोना महामारी से आई आर्थिक तंगी के मद्देनजर किसानों, मजदूरों और गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए डीजल की कीमतों में कमी करनी चाहिए. मौके पर दर्जनों माले कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…