परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड के पुलिस ने थाना क्षेत्र के पचरूखी दलित बस्ती में शनिवार को छापेमारी कर 27 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. वहीं महिला शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकली. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया.
थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि पचरुखी पुलिस ने दलित बस्ती स्थित दो घरों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की जहां से 27 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज मनोज राम को गिरफ्तार किया है. वहीं अवैध शराब के इस कारोबार में संलिप्त महिला तस्कर भागने में सफल रही. बरहाल पचरुखी पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज किया है. फरार महिला शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…