परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गुठनी प्रखंड के गुठनी चौराहे पर शनिवार की सुबह कृषि कानून के विरोध में इंनौस ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर रखकर गुठनी-मैरवा, गुठनी-मेहरौना, गुठनी-दरौली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। माले नेताओं ने कृषि कानून को वापस लेने के लिए केन्द्र सरकार से अपील की। कहा कि इस काले कानून से देश के किसानों में काफी असंतोष है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से दिल्ली की सीमा को किसानों ने चारों तरफ से घेर रखा है। आज इन कानूनों के खिलाफ पूरे देश के किसान आंदोलित हैं।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे इंनौस के राज्य परिषद सदस्य जगजीतन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने आज कृषि कानून बिल पासकर किसानों को पूंजीपतियों के हाथों में बेच दिया है। उन्होंने सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी देने, खेती की लागत के डेढ़ गुनी कीमत तय करने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को जल्द लागू करने की मांग की। उनका आरोप था कि केन्द्र सरकार उसे केवल कागज पर लागू कर रही है। जबकि जमीन पर वह कहीं लागू नहीं है। यह किसानों के साथ बड़ा धोखा है। मौके पर सुरेश राम, रामजी यादव, जगजीतन शर्मा, इंद्रजीत कुशवाहा, रविन्द्र पासवान, शेषनाथ राम, भानजी राम, फेकू बैठा, शिवशंकर पासवान व नटवर लाल थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…