परवेज़ अख्तर/सीवान:
शुक्रवार को शहर में किसान बिल के खिलाफ मार्च निकालने के बाद भाकपा-माले के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट गेट पर भी प्रदर्शन किया. माले समर्थकों ने केंद्र सरकार के किसान कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन कर रहे माले समर्थकों का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार को किसानों के लिए बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों को वापस ले लेना चाहिए क्योंकि इससे निजी क्षेत्र का प्रवेश होगा और इससे किसान बदहाल होंगे. उनका कहना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रहना चाहिए और किसानों को सस्ता डीजल मिलना चाहिए.
पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने समर्थकों को संबोधित किया और कृषि कानून के विरोध में कई बातें कहीं. उनका कहना था कि नीतीश कुमार ने 2006 में कृषि बाजार समिति को बंद कर दिया इससे किसानों को अपना फसल बेचना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कृषि बाजार समिति को बहाल करने की मांग की. इस दौरान उन्होंने केंद्र के बिजली बिल को भी रद्द करने की मांग की.कलेक्ट्रेट गेट पर सदर सीओ ने माले सदस्यों से ज्ञापन लिया. इस दौरान उमेश प्रसाद, तबरेज खां, दयानंद कुशवाहा, राजेश ठाकुर, कृष्णा यादव, लालजी यादव, संजर अंसारी, जनार्दन यादव, रामजनम साह, हीरा महतो, फौबदार यादव आदि थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…