मैरवा में बढ़ती महंगाई के खिलाफ माले ने निकाला विरोध मार्च

चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में दसवीं बार हुई बढ़ोत्तरी का जताया विरोध

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर में सोमवार को भाकपा माले ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध मार्च निकालते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. यह मार्च माले कार्यालय से होते हुए स्टेशन चौक पर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया. मार्च का नेतृत्व कर रहे जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने पेट्रोल डीजल और अन्य जरूरी समान में बेहताशा वृद्धि होने पर रोष प्रकट करते कहा कि इस महंगाई से आम जनता परेशान है. पूर्व की सरकारों में महंगाई बढ़ने पर भाजपा विरोध किया करती थी. लेकिन अपने शासनकाल में महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है. यह उसके दोहरे चरित्र को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि यदि महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो जनता उन्हें गद्दी से उतारने का कार्य करेगी. वहीं पूर्व मुखिया अशोक प्रजापति, जिशु अंसारी, योगेंद्र कुशवाहा ने कहा की पांच राज्यों में विधानसभा खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल में लगातार 10 वीं बार मूल्य की वृद्धि हुई है. यदि सरकार नहीं चेती तो श्रीलंका जैसे हालात हमारे देश का भी हो सकता है. नफरत फैलाने वाले राजनीति का बहिष्कार करने और रोजी-रोटी लोकतंत्र की रक्षा के लिए नगर सहित प्रखंड क्षेत्र के लोगों से आगे आने का आह्वान किया. विरोध मार्च में उपेंद्र गोंड़, जयराम यादव, सुरेंद्र शर्मा, प्रभु बरनवाल, मुकेश कुशवाहा, ब्रजेश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026