परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के महुअल महाल निवासी अवध बिहारी सिंह के 30 वर्षीय पुत्र प्रतुल कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह की मौत की घटना के दूसरे दिन सोमवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा. मृतक की घर से रुक-रुककर रोने बिलखने की आवाजें आ रही थी. मृत प्रतुल कुमार सिंह पचरुखी अंचल में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्ररत था. अपितु घटना के बाद पचरुखी के सभी कर्मियों व पदाधिकारियों में शोक की लहर है.
मृत की पत्नी सोनी देवी ने पुलिस को बताया कि हमारे पति को किसी ने नहीं मारा है. गौरतलब हो कि रविवार की सुबह पांच दिनों से लापता प्रतुल कुमार सिंह का शव शुभनारायण सिंह के घर के पास झांड़ी के बीच स्थित कुएं से पुलिस ने बरामद किया. वहीं देर शाम शव को पोस्टमार्टम कराकर सीवान से गांव पहुंचा. जहां पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया. सभी रोने बिलखने लगे. वहीं शव का दाह संस्कार सिसवन स्थित सरयू घाट पर किया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…