मलिहाबाद रेलवे स्टेशन हो गया सिवान जंक्शन, क्यों बदला गया नाम, पूर्व दिवंगत सांसद डॉ. मो. शहाबुद्दीन से खबरों में जुड़े हैं तथ्य, जानिए क्या है पूरा मामला

पूर्व दिवंगत सांसद डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन के नाम पर रंगबाज थ्री की शूटिंंग मलिहाबाद रेलवे स्टेशन से शुरू

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
फिल्म निर्माताओं के लिए मुरादाबाद रेल मंडल के कई रेलवे स्टेशन पंसदीदा है।जिसमें हरिद्वार के पास ज्वालापुर, मलिहाबाद, संडिला प्रमुख हैं। वेब सीरीज के लिए बिहार के सिवान से पूर्व दिवंगत सांसद डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन के नाम पर रंगबाज थ्री की शूटिंंग मलिहाबाद रेलवे स्टेशन से शुरू की गई है। मलिहाबाद रेलवे स्टेशन पर वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। शूटिंग के लिए प्रचलन से बाहर हो चुकी ट्रेन के कोच उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही मलिहाबाद स्टेशन का नाम बदल कर सिवान जंक्शन कर दिया गया है। डिज प्रोडेक्शन लिमिटेड ने उत्तर रेलवे प्रशासन से मुरादाबाद रेल मंडल के मलिहाबाद स्टेशन पर शूटिंग करने और 30 साल पुराने चार कोच की ट्रेन मांगी थी। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने पांच लाख रुपये शुल्क लेकर शूटिंग करने की अनुमति दी थी। सोमवार सुबह मंडल रेल प्रशासन ने चार पुराने कोच वाली ट्रेन व डीजल इंजन उपलब्ध करा दिया था।

शूटिंग करने वाली टीम दोपहर में मलिहाबाद पहुंची। स्टेशन पर उपस्थित मुख्य वाणिज्य निरीक्षक बाजपेयी ने शूटिंग कराने वाले प्रबंधन को बताया कि प्लेटफार्म पर शूटिंग करने वाले कलाकार व अन्य को प्लेटफार्म टिकट लेना होगा, तभी प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति दिया जाएगा। शूटिंग टीम ने सौ प्लेटफार्म टिकट खरीदे।शूटिंग करने वाले टीम ने शूटिंग के लिए स्टेशन नाम सिवान जंक्शन रखा और बोर्ड लगाया। यह फिल्म बिहार के सिवान से पूर्व दिवंगत सांसद डॉ.मो. शहाबुद्दीन को लेकर रंगबाज थ्री है।दोपहर तीन बजे फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। जिसमें शूटिंग वाली ट्रेन धीमी गति से आउटर से चलकर प्लेटफार्म आकर खड़ी हुई। जिससे एक कलाकार उतरता है और स्टेशन के बाद खड़ी खुली जीप में सवार होकर चले जाते है। शाम को शूटिंग खत्म भी हो गई है। शूटिंग के कारण किसी ट्रेन का संचालन बाधित नहीं हुई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026