परवेज अख्तर/सिवान: तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामायण राम की अदालत ने हत्याकांड के आरोपित पति को सुनवाई के बाद दोषी करार दिया है। घटना 16 नवंबर 2016 की है। घटना के संबंध में गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के ग्राम उजरा नारायणपुर के शमशेर आलम ने पचरुखी थाने में प्राथमिकी दर्ज करा ममेरी बहन के पति जमशेद अली समेत 6 लोगों को आरोपित किया था।
दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि उसके मामा जीरादेई थाना के चांदपाली निवासी एकरामुल हक की लड़की फरीदा खातून की शादी पचरुखी थाना के हरदिया निवासी जमशेद अली के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पति व परिवार वाले फरीदा खातून को बराबर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इसी बीच मौका देख एक दिन हत्या कर उसके लाश को फेंक दिया। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान अन्य आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। जबकि पति जमशेद अली को दोषी करार दिया है। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक हरेंद्र सिंह ने बहस में हिस्सा लिया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…