Categories: पटना

ममता शर्मसार: जानवरों का निवाला बनने से बाल-बाल बच गयी नवजात बच्ची, मां ने फेंक दिया था खेत में

मुजफ्फरपुर: एक नवजात बच्ची कुत्ते का निवाला बनने से बाल-बाल बच गई। इस घटना ने एक और जहां मां की ममता को शर्मसार कर दिया है तो दूसरी ओर एक युवक के इंसानियत की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। दिल दहला देने वाली यह घटना फकुली ओपी क्षेत्र के रजला गांव की है।

मछली पकड़ने निकले युवक ने बच्ची को कुत्तों से बचाया

गांव के युवक मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह मछली पकड़ने के मकसद से सरेह में गया था। वहां एक हल्दी के खेत के बीच से बच्चे के रोने की आवाज मिली। जहां बच्ची रो रही थी उस जगह 3 4 कुत्ते भी भौंक रहे थे। मनोज दौड़ते हुए बच्ची के रोने की आवाज की दिशा में गया तो देखा कि हल्दी के खेत में बोरे में लिपटी हुई यह बच्ची रो रही है और कुत्ते उसकी तरफ नजर गड़ाए भौंक रहे हैं। मनोज ने तत्काल कुत्तों को वहां से भगाया और बच्ची को उठाकर अपने घर ले गया। घर पर मनोज ने बच्ची को गाय का दूध पिलाया उसके बाद वह शांत हुई। मनोज ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बच्ची को डॉक्टर से दिखलाया। डॉक्टर ने बच्ची को स्वस्थ बताया है।

मां पर बच्ची को खेत में फेंक देने की आशंका

हल्दी के खेत में बच्ची मिलने की जानकारी फैलते ही भीड़ जुट गई। भीड़ में शामिल एक युवक ने बताया कि उसने एक महिला को हल्दी के खेत से निकलकर जाते हुए देखा था। वह महिला ऑटो पर सवार होकर दक्षिण दिशा में चली गई। जबकि वहीं एक बाइक सवार भी खड़ा था। महिला के जाने के बाद बाइक सवार उत्तर दिशा में निकल गया। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की मां ने ही उसे हल्दी के खेत में फेंक दिया था। मनोज के घर मे पूरे परिवार वाले बच्ची की देखभाल कर रहे हैं। उसने बताया कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन को सूचना दे दी जाएगी।

क्या कहते हैं अधिकारी

इधर, फकुली ओपी के प्रभारी उदय कुमार सिंह ने बताया है कि ग्रामीणों से उन्हें इस बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। लेकिन अपने स्तर से वे इसकी जानकारी ले रहे हैं। थानेदार ने कहा है कि कोई ग्रामीण बच्ची को रखना चाहते हैं तो कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रख सकते हैं। यदि कोई बच्ची को नहीं रखेगा तो सरकारी स्तर पर उसके पुनर्वास की व्यवस्था होगी।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024