पटना: बिहार के औरंगाबाद में सोन नदी से अवैध बालू खनन कर रहे माफियाओं ने छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव किया. माफिया पुलिस द्वारा पकड़े गए एक ट्रैक्टर को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक जिले के बारुण थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने पथराव कर दिया।
घटना कोचाड़ स्थित सोन नदी के घाट पर घटी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा था. बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर पथराव कर पकड़े गए ट्रैक्टर को छुड़ाने का प्रयास किया. जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया. तब जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका. पुलिस ने करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. वहीं ट्रैक्टर जब्त कर उसके अज्ञात मालिक और चालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. बता दें कि बारूण पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोचाड़ में सोन नदी के घाट पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है।
इसके बाद थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देख बालू माफिया भागने लगे. इसी क्रम में एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया. ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए माफियाओं ने पथराव किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते उन्हें भागना पड़ा. एस पी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कोचाड़ में सोन नदी से अवैध तरीके से बालू खनन किया जा रहा है, इस सूचना पर पुलिस के जवानों को छापेमारी के लिए भेजा गया था. अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. वहीं उन्होंने कहा की अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…