✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना की गश्त दल ने शराब के नशे में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि गिरफ्तार सोनार टोली निवासी मंगल सोनी एवं लक्ष्मीपुर आंदर ढाला निवासी जयप्रकाश यादव है। उन्होंने बताया कि पूरे शहर इलाके में गश्त दल को शराबियों की धरपकड़ एवं अवैध शराब कारोबारियों पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए लगाया गया है जो निरंतर शहर के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
प्रत्येक दिन शहर इलाके से शराबियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नए उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…