सहलौर में एसडीपीओ फिरोज आलम ने देर रात छापेमारी कर नौ जुआड़ी को किया गिरफ्तार

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सहायक सराय ओपी क्षेत्र के सहलौर गांव में गुरुवार की देर रात सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में सराय ओपी एवं महादेवा ओपी की टीम ने छापेमारी की। जहां नौ जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए रुपए व शराब की बरामदगी की गई।एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया कि गुरुवार की देर रात्रि तकरीबन 11 बजे सराय ओपी क्षेत्र के सहलौर में छापेमारी की गई।

नौ जुआड़ी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सराय ओपी के सहलौर निवासी निकेश कुमार गुप्ता, राहुल रंजन कुमार, अतरसुआ निवासी मनोज यादव, संतोष कुमार यादव, सराय मोड़ निवासी आरिफ हुसैन, महादेवा ओपी क्षेत्र के पकड़ी मोड़ निवासी सुजीत कुमार सिंह, सुमित कुमार, बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोयरिगावां निवासी विनोद कुमार वर्मा और नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला टोली निवासी संजय कुमार है।

छापेमारी के दौरान जुआड़ी के पास से दो बोतल शराब, ताश के पत्ते, 82 हजार रुपए एवं चार बाइक बरामद किए गए। बताया कि यहां बड़े स्तर पर जुआ खेला जाता था कई सफेदपोश भी यहां आकर जुआ खेलते हैं। ग्रामीणों से कई बार शिकायत मिली थी कि सहलौर में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026