Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लॉकडाउन के बीच जिले में मनी बाबा साहेब की जयंती

परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना वायरस के प्रसार को रोेकने के ले लॉकडाउन के बीच मंगलवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान शहर के गोपालगंज मोड़ स्थित आंबेडकर स्मृति पार्क में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। लोगाें ने उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वहीं दलित समुदाय के सामाजिक कार्यकर्ताओं व राजनैतिक लोगों ने लॉकडाउन के कारण अपने-अपने घरों पर हीं बाबा साहेब की जयंती मनाई। उन्होंने बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव रखी थी। सामाजिक असमानता को दूर करने, वंचित वर्गाें को सामाजिक न्याय दिलाने व भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान के लिए हम सभी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे। शहर के दीनदयाल नगर स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर परिषद के उप सभापति बब्लू साह, जन्मेजय कुमार, गणेश कसेरा, नगर अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, राजन साह, संतोष राउत, विक्की गुप्ता, विनोद बांसफोर, नगर मीडिया प्रभारी गोविंद बासु आदि मौजूद थे। भाकपा माले जिला कमिटी व एआईएसएफ के सदस्यों ने संयुक्त रुप से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024