Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सुदूर इलाके में राहत सामग्री लेकर पहुंचे छात्र, शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता, जरूरतमंदों को पहुंचाई राहत सामग्री

परवेज अख्तर/सिवान :- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के छात्रों, अराजपत्रित शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की मुहिम लगातार जारी है। कोरोना से जंग अभियान के तहत आज छात्र-शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का संयुक्त दल सुदूर इलाकों में पहुंचा। बड़हरिया प्रखंड के तेतहली, बसावनबाड़ी, करबला, सिवान शहर के कसेरा टोली सहित कई इलाकों में जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित किया।

राहत सामग्री में चावल, दाल, सब्जी, आटा, सरसो का तेल,चूड़ा, गुड़ शामिल था। अभियान में शामिल शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के. एहतेशाम अहमद ने कहा कि पूरे जिले में राहत सामग्री लेकर टीम जरूरतमंदों के बीच पहुंच रही है। लॉकडाउन खत्म होने एवं जरूरतमंदों की आवश्यकता के अनुसार राहत अभियान जारी रहेगा।लॉक डाउन और लंबा होने से दिहाड़ी मजदूरी करने के साथ कम वेतभोगी भी इसकी जद में आएंगे।

एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने कहा कि जनसहयोग के बल पर हमारा अभियान जारी है। जिसमें समाज के हर तबके के लोगों ने अपनी क्षमता के हिसाब से सहयोग किया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सिवान जिले में यह राहत अभियान लंबे वक़्त तक याद रखा जाएगा। रोजाना वास्तविक जरूरत मंदों को चिन्हित कर उन तक राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है।

इस अभियान में शामिल पूर्व मुखिया फजले हक ने कहा कि इंसानियत के लिए समाज के हर तबके को अभी के समय में आगे आने की जरूरत है। इस टीम के द्वारा राहत अभियान से खासकर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों को बड़ी ताकत मिली है। इस सिलसिले को बरकरार रखना अतिआवश्यक है।

अभियान में अराजपत्रित शिक्षक संघ के जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद, जिला सह सचिव इरफ़ान अली, मुन्ना कुमार, एआईएसएफ के जिला संयोजक शशि कुमार,शिक्षक नेता अशोक साह,अब्दुस सलाम, मो.जबीहुल्लाह, हरकेश राम, एआईएसएफ नेता नीरज यादव, जुड़ावन शर्मा सहित कई लोगों ने अलग-अलग टीम में कोरोना राहत अभियान को जारी रखा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026