Categories: पटना

मांझी ने बिहार विधान परिषद की सीटों पर किया दावा, कहा-हर हाल में इन जगहों से उतारेंगे उम्‍मीदवार

पटना: बिहार में होने वाले विधान परिषद एवं विधानसभा उपचुनावों को लेकर एनडीए और महागठबंधन में सीटों को लेकर घमासान मचा है। एक ओर राजद और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ी हुई है तो इधर एनडीए के घटक दल में भी एक राय नहीं है। पूर्व सीएम और हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा की पार्टी ने इस बीच सीतामढ़ी और गया सीट पर दावा कर दिया है। कहा है कि हर हाल में दो सीटें हमें चाहिए।

हम के प्रवक्‍ता ने कहा कि 24 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। लेकिन एनडीए में अभी तक कोई निर्णय नही हुआ है। यह चिंता का विषय है। हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा दो सीटों पर अपना उम्‍मीदवार उतारने को इच्‍छुक है। एनडीए के शीर्ष नेतृत्‍व से अनुरोध है कि हमारी जायज मांग को देखते हुए हमें सीतामढ़ी और गया सीट सीट दी जाए। दोनों सीटों पर हमारी पार्टी उम्‍मीदवार उतारेगी। एनडीए नेतृत्‍व के सामने अपनी बातें रख दी हैं। किसी हाल में दो सीट लेकर अपना उम्‍मीदवार हम उतारेंगे।

बता दें कि जदयू संसदीय दल के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पहले ही कह चुके हैं कि पुराना अनुपात फिफ्टी-फ‍िफ्टी का है। इस चुनाव को लेकर अंतिम रूप से बात होगी तब कुछ बता सकेंगे। जब तक नया कोई निर्णय नहीं हो, तब तक पहले का ही नियम लागू रहता है। नया निर्णय तो हुआ नहीं है। इससे बीजेपी का नुकसान होगा, कुशवाहा ने कहा कि नुकसान और फायदे की बात नहीं है, दोनों पार्टी बैठकर तय करेगी। मालूम हो कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू और भाजपा में अभी तक कुछ फाइनल नहीं हो सका है। ऐसे में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। सभी को इंतजार है कि एनडीए के किस दल को कितनी सीटें मिलती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026