Categories: पटना

पुलिस पर हमला कर अपराधी को छुड़ा ले भागा सहयोगी, हमले में कई पुलिसकर्मी घायल

पटना: नालंदा जिले की नगरनौसा पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में पहुंची थी। यहा से छापेमारी कर पुलिस ओरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को ला रही थी. इस दौरान कंकड़बाग थाना क्षेत्र के बाईपास पर घात लगाकर बैठे आरोपी के सहयोगियों ने नगरनौसा पुलिस की गाड़ी पर अचानक हमला कर दिया और पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ाकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि इसमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गये हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि नालंदा पुलिस द्वारा अपराधी की गिरफ्तारी के बाद रामकृष्णनगर थाना को बॉर्डर इलाके तक छोड़ने और कंकड़बाग थाना इलाके से गुजरने की जानकारी दी जाती तो ये घटना संभाला जा सकता था. बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की और सहयोगियों ने अपराधी को छुड़ाकर ले भागे।

दरअसल ठगी के मामले में नालंदा पुलिस पटना के रामकृष्णा नगर के जकरियारपुर रेड करने पहुंची थी, यहां से युवक की गिरफ्तारी हुई थी.अब इस मामले में दोषियों पर कंकड़बाग थाना में मामला दर्ज किया गया है. वहीं फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए तलाश की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026