परवेज अख्तर/सिवान : पूर्व मंत्री सह तत्कालीन मांझी विधायक विजयशंकर दुबे ने थाना क्षेत्र के धनौती में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत की सूचना पर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने जिलाधिकारी, आपदा विभाग और सीओ से फोन से बात कर मृतक के परिजनों को आपदा विभाग से चार लाख की सहायता राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की बात कही। इस मौके पर प्रखड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी ने भी अपनी गहरी संवेना प्रकट कर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजाराम सिंह, विजयशंकर दुबे, पचरुखी उप प्रमुख ओमप्रकाश मिश्रा,नारायण पाठक, बच्चा तिवारी, सरोज भारती, मो. इरफान अहमद, काली कुमार, जिला कांग्रेस कमेटि जलालपुर जागा सिंह, रमेश उपाध्याय, परशुराम सिंह आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह दशहरा के मेले देखने जा रही प्रखंड के धनौती निवासी गणेश राम की पत्नी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…