परवेज अख्तर/सिवान : बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग पर परमा मोड़ के पास सोमवार को बालू से लदा ट्रक एक गाड़ी को साइड देने के क्रम में असंतुलित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पलट गया। ट्रक पलटने से बिजली के खंभा समेत एक पेड़ भी टूट गया। बाजार वासियों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को दी। सूचना मिलते ही एसआई राजेश सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रक को जब्त कर लिया। बाजार वासियों की मानें तो बालू से लदा ट्रक काफी तेज गति से तरवारा की ओर से बड़हरिया के तरफ आ रहा था। अचानक एक वाहन को साइड देने के क्रम में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया। इस घटना में ट्रक चालक एवं खलासी को हल्की चोटें आईं हैं। दोनों घटना के बाद फरार बताए जाते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…