परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के चैनछपरा गांव में शनिवार की देर शाम मृत शेख नासिर उर्फ मन्नू अली का शव ताबूत में पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिवार में लोगों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की काफी भीड़ वहां एकत्रित हो गई। मन्नू की जगह ताबूत में उसके शव को देख उसकी पत्नी मेहरुन निशा चीख-चीख कर रो रही थी। बता दें कि मन्नू 10 नंवबर को सऊदी से छुट्टी पर अपने घर आने वाला था। उसकी टिकट कंपनी द्वारा करा दी गई थी, लेकिन उसके खुदकुशी कर लेने की वजह से उसकी जगह उसका शव शनिवार की देर शाम उसके घर पहुंचा। मन्नू अली 10 वर्षों से विदेश में रहकर ड्राइवरी का काम करता था। लेकिन वह प्रत्येक वर्ष अपने स्वदेश आ जाता था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…