Tarwara Hindi News

डकैती कांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं

हरिहरपुर लालगढ़ में गुरुवार की रात डकैतों ने परिजन को बंधक बना दिया था डकैती की घटना को अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ पंचायत के गुरुवार की रात्रि हथियारों से लैस डकैतों ने जमकर तांडव मचाया था। अपराधियों ने इसी पंचायत के यादव मोड़ फुलवारी टोला में एक व्यक्ति के घर छत के रास्ते प्रवेश कर घर में सोई महिला को हथियार के बल पर बंधक बना सोने एवं चांदी के 16 थान गहना, पांच हजार नकद, मोबाइल एवं कपड़े लूटकर आसानी से भाग निकले थे। अपराधियों ने घर में प्रवेश करते ही सबसे पहले दो मासूम बच्चे को उठा लिया। जिसके डर से बंधक बनी महिला अंजली देवी ने घर में छुपा कर रखी सारी संपत्ति को बता दी थी। घर के अंदर डकैतों ने करीब आधा घंटा तक उत्पात मचाए। परिजनों का कहना है कि सभी डकैत हथियारों से लैस थे तथा टी शर्ट एवं हाफ पैंट पहले हुए थे तथा बोलचाल की भाषा में भोजपुरी भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इस घटना के 24 घंटे बीतने के बावजूद भी अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिली है। पुलिस न तो इस कांड में लूटे गए सामानों को बरामद किया है और न ही किसी डकैत की गिरफ्तारी की है। वहीं इस घटना से परिजनों तथा ग्रामीणों में दहशत है। वहीं ग्रामीण रतजगा करने को विवश हैं। इस संबंध में शनिवार को जीबी नगर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की तह तक जाने का प्रयास कर रही है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ इसी पंचायत के यादव मोड़ के बलुआ टोला गांव में एक सरकारी शिक्षक के घर में हुई चोरी की घटना के उद्भेदन करने में पुलिस जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024