Categories: पटना

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मिले मनोज वाजपेयी, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कही ये बात

हिंदी फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने शनिवार देर रात पटना में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की. यह जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में दी है. बिहार में सरकार बदलने के बाद लालू यादव से मनोज वाजपेयी की यह पहली मुलाकात है.

तेजस्वी यादव ने क्या जानकारी दी है

तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में लिखा है कि बिहार की माटी के लाल और हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध और संजीदा अभिनेता मनोज वाजपेयी जी आवास पर पहुंचे और पिता लालू प्रसाद यादव जी के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली.तेजस्वी ने लिखा है कि मनोज वाजपेयी ने मेहनत और काबिलियत की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाकर बिहार को गौरवान्वित किया है.

इस ट्वीट के साथ तेजस्वी ने कुछ फोटो भी शेयर किए हैं. इनमें से एक में मनोज वाजपेयी को हाथ जोड़कर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है. अन्य तस्वीरों में वह लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से बैठकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं.

वहीं लालू प्रसाद यादव ने एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा है, जाने-माने अभिनेता मनोज वाजपेयी मिलने पहुंचे. आवास पर स्थित गौशाला भ्रमण की इच्छा जताने पर उन्हें गौ-माता का दर्शन कराया.

लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य

रांची की एक सीबीआई अदालत ने पिछले हफ्ते लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट वापस करने की इजाजत दे दी थी. इसके बाद वो अगले हफ्ते इलाज के लिए सिंगापुर रवाना होने वाले हैं. लालू प्रसाद के वकील ने बताया था कि अदालत ने हमें इस बात का हलफनामा देने को कहा है कि इलाज कराकर वापस लौटने के बाद हम अपना पासपोर्ट वापस जमा करा देंगे. उन्होंने बताया था कि यह हलफनामा सोमवार को जमा कर दिया जाएगा.

लालू प्रसाद यावद को चारा घोटाला मामले में सजा सुनाई गई है. इस समय वो जमानत पर बाहर हैं. लालू प्रसाद यादव पिछले काफी समय से किडनी से जुड़ी समस्या से परेशान हैं. नई दिल्ली के एम्स में इलाज कराकर वापस लौटने के बाद वो पटना में ही रह रहे हैं.इस साल के शुरू में उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर हो गया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026