परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री जनक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर उनके राजनीतिक सफर को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया। इसके पूर्व सदर अस्पताल में भाजयुमो जिलाध्यक्ष हैप्पी यादव के नेतृत्व में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन पूर्व मंत्री ने किया।
पूर्व मंत्री जनक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सिवान सहित पूरे देशभर में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मना रहे है। प्रधानमंत्री ने अपने जीवन में जो संघर्ष कर राष्ट्र की सेवा के लिए जो कार्य किए उनका उल्लेख इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। मौके पर पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, राहुल तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, जीतेश सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या ने भाजपा के कार्यकर्ता तथा अन्य मुख्य लोग उपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…