Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दरौली के गुठनी में मनोज तिवारी और विवेक ठाकुर ने की चुनावी सभा, बोले एनडीए ने बिहार को बनाया अपराधमुक्त

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार में पहले चरण का मतदान नजदीक है। तीन चरणों में होने जा रहे बिहार चुनाव के पहला चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होने वाला है। ऐसे में प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज है। हर रोज सभी दलों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।इसी बीच दरौली के गुठनी में भाजपा नेता मनोज तिवारी और विवेक ठाकुर ने भी एक चुनावी सभी की। सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि एनडीए ने बिहार को भयमुक्त और अपराधमुक्त बनाया है। हमने देश को एक सूत्र में बांधने और सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया। बिहार में विकास के साथ साथ सुशाशन का भी सरकार है।इस बार के चुनाव को 10 सालों में बताया सबसे अहम। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव इस बार 10 वर्षो में सबसे अहम और महत्वपूर्ण है, यह अपने आप मे सोचन वाली है।

महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा गया कि बिहार में हुए नरसंहारों के लिए जिन्हें याद किया जाता है, वही लोग एकजुट हुए हैं। इस बार के चुनाव में विपक्षी दल जनता के साथ छल करके इसे जितना चाहते हैं। अपने-अपने कार्यकाल में ये सभी दल बिहार को बेहाल करने के लिए जिम्मेदार हैं।इसके अलावा इस रैली में यह भी कहा गया कि विधानसभा में सरकार बनने के बाद पंचायत से बसों द्वारा लोगों को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए भी भेजा जाएगा। इस बार का चुनाव सत्य, विकास, सुरक्षा बनाम अपराध, आतंक और नरसंहार का चुनाव हैं। इस बार का चुनाव केंद्र सरकार के विकास के साथ राज्य सरकार के सुशासन की सरकार के प्रति भरोसे का चुनाव है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026