परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में हुई मारपीट को लेकर दो पक्षों ने स्थानीय थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है।एक पक्ष के सोनवर्षा गांव निवासी एहसान खान ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप लगाते हुए गांव के ही मेराजुद्दीन खान,बाबुद्दीन खान,इमामुद्दीन खान,आबेद्दीन खान,ताजुद्दीन खान, सलामुद्दीन खान,अलीमुद्दीन खान,तथा अजहरुद्दीन खान को आरोपित किया है।जबकि दूसरे पक्ष के मेराजुद्दीन खान ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के एहसान खान, फखरुद्दीन खान,तथा सेराजुद्दीन खान को आरोपित किया है।
दर्ज प्राथमिकी मेराजुद्दीन खान ने यह आरोप लगाया है कि मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर मेरे पॉकेट से छह हजार रुपया हमलावरों ने निकाल लिया है। इस संदर्भ में जी.बी.नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष के एहसान खान के फर्द बयान के आधार पर तथा दूसरे पक्ष के मेराजुद्दीन खान के लिखित तहरीर पर दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान की जा रही है।उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया के अनुसंधान में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना की बात सामने आ रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…