Categories: पटना

कई IPS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पटना: राज्य सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी नवीन चंद्र झा जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे उन्हें अब बीएमपी 9 जमालपुर का समादेष्टा बनाया गया है। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी पुष्कर आनंद को बीएमपी 14 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले से ही बीएमपी 16 का प्रभार है।

2010 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार को पटना का नया ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी वीणा कुमारी बीएमपी 4 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही साथ उनके पास बीएमपी 18 का भी प्रभार होगा।

शैशव यादव को बीएमपी 13 दरभंगा का प्रभार दिया गया है जबकि विद्यासागर पुलिस अधीक्षक वितंतु पटना के पद पर होंगे इसके अलावे 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को राज्य अग्निशमन पदाधिकारी सह निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026