तरवारा पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया शाहिदा खातून के घर पहुंचे चर्चित समाजसेवी सह एमएलसी पद के भावी प्रत्याशी रईस खान समेत कई नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग

  • किसी ने मिठाई खिलाकर तथा किसी ने बुके देकर नवनिर्वाचित मुखिया पति रहमतुल्लाह अंसारी को दिया आशीर्वाद
  • अभी तक बधाई देने वालों का लगातार लगा हुआ है तांता

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के तरवारा पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया शाहिदा खातून के जीत के बाद से अब तक बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है,उनके दरवाजे पर अभी तक लगातार कई चर्चित समाजसेवी, तथा कई नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों का जमावड़ा लग रहा है।बतादें की नवनिर्वाचित मुखिया शाहिदा खातून जो जिले के चर्चित समाजसेवी सह एमएलसी पद के भावी प्रत्याशी श्री रईस खान के वृहद करीबी उनके पति श्री रहमतुल्लाह अंसारी हैं,जिसने  तरवारा पंचायत के सीट पर आम जनमानस की बदौलत कब्जा जमाया है।नवनिर्वाचित मुखिया शाहिदा खातून तथा उनके पति रहमतुल्लाह अंसारी को जीत की बधाई देने पहुंचे चर्चित समाजसेवी सह एमएलसी पद के भावी प्रत्याशी श्री रईस खान ने कहा कि यह शाहिदा खातून की जीत नहीं बल्कि तमाम तरवारा पंचायत के सम्मानित आम जनमानस की जीत है.

श्री खान ने पत्रकारों के माध्यम से तरवारा पंचायत के आम से लेकर खास तक के लोगों को यह जानकारी दिया की शपथ ग्रहण समारोह के बाद से लगातार 5 वर्षों तक हमारे छोटे भाई श्री रहमतुल्लाह अंसारी व नवनिर्वाचित मुखिया शाहिदा खातून लगातार लोगों के बीच बने रहेंगे,श्री खान ने कहा कि श्री रहमतुल्लाह अंसारी व मुखिया शाहिदा खातून के कार्यकाल में सभी समुदाय के आम जनमानस को एक साथ मिलाकर चलने का काम किया जाएगा,वहीं इस दौरान उपस्थित बड़हरिया के पूर्व विधायक सह सूबे के मुखिया श्री नीतीश कुमार के वृहद करीबी माने जाने वाले श्री श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि नवनिर्वाचित मुखिया शाहिदा खातून के कार्यकाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को कागज में नहीं बल्कि धरातल पर उतारने का काम हर हाल में किया जाएगा।

इस मौके पर पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के सुरवाला पंचायत से नवनिर्वाचित महिला मुखिया ज्ञांति देवी के पति श्री विनोद सिंह,नवनिर्वाचित मुखिया श्री कमलेश सिंह,पचरुखी प्रखंड के जिला परिषद संख्या 22 से नवनिर्वाचित नीतू देवी के पति श्री शंभू सिंह,समाजसेवी झुना अंसारी,मो.एकरामूल हक अंसारी,मो.आलम,दिलशाद अली,अकरम अली,मो.शमीम हैदर,मो.फहीम कैसर,मो. मासूम,एसरार अली,मेराज अली,रियाजउद्दीन अंसारी,बाबू हसन अंसारी,सुरेश प्रसाद कुशवाहा,श्री चंद्रशेखर महतो,मनीष राम, दीपक साह,संतोष राम,नागेंद्र प्रसाद कुशवाहा,समेत कई जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026