भगवानपुर हाट: पानी भरे गड्ढे में उपलाता मिला छात्रा का शव

  • छात्रा सोमवार को पार्ट वन की परीक्षा देने छपरा गई थी, जिसमें वह कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दी गई थी
  • छात्रा के मुंह से झाग निकला हुआ था
  • गड्ढे के पानी में उपलाता हुआ शव देखा
  • 08 बजे सुबह से घर से लापता हुई थी युवती
  • 02 सौ मीटर की दूरी पर चंवरी में मिला शव

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव में मंगलवार को घर के बगल के चंवरी में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक छात्रा की मौत हो गई। उसका शव पानी में उपलाता हुआ मिला। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका अखिलेश्वर सिंह की एकलौती पुत्री सोनी कुमारी थी। युवती की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्रा की मौत संदेहास्पद लग रही है। क्योंकि उसके मुंह से झाग निकला हुआ था। कहा कि डॉक्टर से मंतव्य की मांग की गई है। वहीं परिजनों ने बताया कि वह बीए पार्ट वन की छात्रा थी। सोमवार को वह पार्ट वन की परीक्षा देने छपरा गई थी, जिसमें वह कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दी गई थी।

संभवतः इससे आहत होकर उसने पानी में डूबकर अपनी जान दे दी है। हालांकि मंगलवार की सुबह उसने कुछ घरेलू काम किया था। उसके बाद वह कब गड्ढे की तरफ चली गई, किसी को पता नहीं चला। जब काफी समय तक वह वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। उसे खोजने के दौरान करीब दो-ढाई घंटे बाद किसी ने घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर चंवरी में बने गड्ढे के पानी में उसका उपलाता हुआ शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसकी खबर लगते हीं परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास की महिलाएं मृतका की मां व अन्य परिजनों को सांत्वना देने में जुटी थीं। इसे देखने के लिए दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गई। मृतका के चार भाईयों के बीच एकलौती बहन थी। उसके भाई विकास, बिट्टू, हलचल व वाशु हैं। मौत की सूचना मिलने पर डॉ. रविन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार पासवान, संजय प्रसाद गुप्ता, सुमन्त कुमार व अन्य लोगों ने दरवाजे पर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026