बसंतपुर मुख्यालय में डीएम व एसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे

सीएम के गोपालगंज कार्यक्रम की आगवानी कर आये थे सभी

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बसंतपुर प्रखंड परिसर में रविवार की दोपहर जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय, एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, महाराजगंज एसडीओ संजय कुमार समेत कई अधिकारी पहुंचे. प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों के पहुंचने पर अफरातफरी मच गई. उसके बाद सभी अधिकारी बीडीओ कार्यालय कक्ष में पहुंचे व दो घंटे तक रहे. सबसे पहले जिलाधिकारी सिवान की तरफ लौट गए. उसके बहुत देर बाद अन्य अधिकारी भी लौट गए. अधिकारियों के अचानक बसंतपुर मुख्यालय में पहुंचना व लगभग दो घंटे रहने के बारे में जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि सूबे से सीएम नीतीश कुमार को गोपालगंज जिले में एक श्राद्धकर्म में शामिल होने रविवार को ही जाना था.

इसी कार्यक्रम को लेकर गोपालगंज का सीमावर्ती जिला सिवान होने के कारण सभी अधिकारी सारण के मशरख में सीएम की आगवानी में गए थे. संभावित था कि सीएम का काफिला एनएच 227 ए होते हुए मलमलिया होकर एनएच 331 के रास्ते महम्मदपुर से गोपालगंज जाएगा. हालांकि सीएम का काफिला मशरख से बैकुंठपुर होते हुए गोपालगंज की तरफ चला गया. बताया गया कि सीएम गोपालगंज सदर विधायक व पूर्व मंत्री दिवंगत सुभाष सिंह के श्राद्ध कर्म में शामिल होने ख़्वाजेपुर जा रहे थे. बसंतपुर में अधिकारियों के पहुंच के दौरान बीडीओ रज्जन लाल निगम, सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, भगवानपुर के थानाध्यक्ष पंकज कुमार के अलावे कई मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026