गोपालगंज: छात्र नेताओं ने CM नीतीश का किया विरोध, काफिले को रोकने के प्रयास में 4 गिरफ्तार

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज के दौरे पर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का छात्र नेताओं ने विरोध किया और उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया. रविवार को यहां दिवंगत पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार कार्यक्रम के बाद जब गोपालगंज से वापस पटना जाने के लिए निकले तो छात्र नेताओं ने उनका विरोध जताते हुए नगर थाना क्षेत्र के भोजपुर मोड़ के पास नेशनल हाइवे संख्या 27 पर उनके काफिले को रोकने की कोशिश की. छात्र नेताओं के ऐसा करने से हड़कंप मच गया. सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हंगामा करने वाले चार युवकों को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया.

हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री के कारकेड को किसी तरह की बाधा नहीं पहुंची. वहीं, गिरफ्तार किए गये सभी चार युवकों को सुरक्षाकर्मियों ने नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान हुंकार दल के नेता बंजारी मोहल्ला निवासी विपुल चौबे, हनुमानढ़ी का आशीष कुमार, मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव निवासी राजकुमार साह और नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड 1 निवासी अभिषेक दुबे के रूप में हुई है.

नगर थाना लाए गये चारों युवकों से पुलिस के वरीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों युवकों में दो पूर्व में एक निजी अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ करने के मामले में अभियुक्त हैं. इन सभी के द्वारा मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश क्यों की गयी, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री के काफिले को निशाना बनाया गया है. बीते 21 अगस्त को पटना जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी गांव में मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया था. हालांकि, इस कारकेड में सिर्फ मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. इस घटना में सीएम कारकेड की चार गाड़ियों के कांच टूट गए थे.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026