वर्षा से गुठनी में कई सड़कें झील में तब्दील

✍️परवेज अख्तर/सिवान: पिछले करीब एक सप्ताह से हो रही रुक-रुक कर वर्षा से गुठनी की कई सड़कों झील में तब्दील हो गई है। गुठनी नगर पंचायत की कई सड़कों पर झील सा नजारा देखने को मिल रहा है। सड़कों पर एक से दो फीट पानी एकत्रित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुठनी चौराहे से गुठनी बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब तीन फीट पानी जमा हो गया है। वहीं मुख्य सड़क स्थित मस्जिद के समीप से सोनारटोली में घुसने पर 10 मीटर सड़क पर वर्षा का पानी जमा गया है। हालांकि यहां नाले का भी पानी सड़क पर बहता रहता है।

इस कारण से चड़ायुक्त पानी जमा होने से लोगों में बीमारी की आशंका रहती है। मस्जिद से धोबही तक जाने वाली सड़क पर भी हमेशा जल जमाव हो जाता हैं, हालांकि गुठनी में नगर पंचायत बनने के बाद दर्जनों सड़कें बनाई जा रही हैं, लेकिन कई सड़कों का निर्माण ठीक से हीं कराए जाने से समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है। इस संबंध में चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही सभी सड़कों व नालों को दुरुस्त कराया जाएगा। सड़क व नाला निर्माण का कार्य चल रहा हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026