Tarwara Hindi News

​हाजत से भागने वाला कई कांडो का वांछ‍ित गिरफ्तार

​परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दरौंदा एवं जी बी नगर थाने की पुलिस के सहयोग थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने कई लूट कांड के आरोपित जीबी नगर थाना क्षेत्र के नयनपुरा निवासी पिंटू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो माह पूर्व भी जीबी नगर एवं दरौंदा पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी की थी, परंतु तरवारा थाने के हाजत से यह फरार हो गया था। इस दौरान महाराजगंज इंस्पेक्टर अभिनंदन मडंल, एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात से लेकर कई पदाधिकारी मौजूद थे। इस मामले में जीबी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि दारौंदा थाना में लूट के तीन कांड के आरोपित है। जिसमें 10 जून 2015 को दारौंदा के पसिवर बाजार स्थित पीएनबी के ग्राहक सेवा से करीब हजारों रुपये की लूट की घटना मामले में संचालक शैलेंद्र कुमार ने दरौंदा थाना कांड संख्या 153/15 में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में इसे अप्राथमिकी आरोपित बनाया गया था। दरौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में बड़हरिया के राजस्व कर्मचारी की मोटरसाइकिल लूट एवं रुपये लूट मामले मे राजस्व कर्मचारी के बयान पर दारौंदा थाना कांड संख्या 14/18 में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में भी यह अप्राथमिकी आरोपी है। दरौंदा थाना क्षेत्र के रगड़गंज में 12 अप्रैल 2015 को स्वर्ण व्यवसायी पप्पू कुमार की स्वर्ण एवं रुपये लूटने मामले में दारौंदा कांड संख्या- 96/15 लूट कांड में भी अप्राथमिकी आरोपी है। इस मामले मे दरौंदा थानाध्यक्ष ने बताया कि जीबीनगर थाने मामले में गिरफ्तारी हुई है। उसे जीबी नगर पुलिस को सौंप दिया गया है।​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026