✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार की देर शाम एसडीपीओ फिरोज आलम के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। मार्च जेपी चौक से शुरू होकर कागजी मोहल्ला, नई किला, शांति वृट, बड़ी मस्जिद, नगर थाना रोड, बड़हरिया मोड़, पीदेवी मोड़, अस्पताल रोड, महादेवा रोड सहित जिले के थाना क्षेत्रों में निकाला गया।
इस दौरान एसडीपीओ ने लोगों से अपील की कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखा जाए। सभी लोगों से पर्व को शांति पूर्ण वातावरण एवम आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील की गई। मार्च के दौरान नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसएसबी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…