पटना में लाठीचार्ज के विरोध में सिवान चला भाजयुमो का हस्ताक्षर अभियान

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बीते 13 जुलाई को पटना में विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को पटेल चौक पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। यह अभियान आगामी नौ अगस्त तक चलेगा। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व द्वारा हस्ताक्षर को ज्ञापन के रूप में राज्यपाल को सौंपा जाएगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल की अध्यक्षता में शुरू इस अभियान में बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सांसद ओमप्रकाश यादव, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनोज सिंह, उपसभापति किरण गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह सहित अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने भी हस्ताक्षर किए। त्रिलोकी सिंह पटेल ने कहा कि भाजयुमो की ओर से सभी मंडलों एवं प्रखंडों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि भाजपा न डरेगी, न झुकेगी और न रुकेगी।

हम बिहार सरकार को कलम से जवाब देंगे। पूर्व सांसद ने कहा कि विपक्षी आवाज को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग किया गया। को आपरेटिव बैंक के चेयरमैन ने कहा कि लाठी गोली की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प युवाओं ने पूरे बिहार में हस्ताक्षर अभियान चलाया है। पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च में पुलिस की लाठीचार्ज में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इसी के विरोध में शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या युवा, किसान, शिक्षक, आम आवाम की हक की बात करना ग़लत बात है। अभियान का संचालन जिला महामंत्री प्रफुल्ल राज पांडेय ने किया। मौके पर जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री गोविंद कुमार बासु, मृत्युंजय राज सिकु, विकास कुमार पिंटू, रवि सिंह पटेल, आइटी सेल संयोजक नागमणि कुशवाहा , जिला प्रवक्ता आशुतोष चौबे, नगर बीजेपी अध्यक्ष मुकेश कसेरा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026