Categories: छपरा

सारण के मठ-मंदिरों के जमीनों को चिन्हित कर अतिक्रमण से मुक्त कराएं: डीएम

छपरा: सारण के डीएम राजेश मीणा की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में अभियान बसेरा, कैसरे हिन्द भूमि, भूमि सत्यापन एवं अतिक्रमण, भूमि परिमार्जन, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, जल-जीवन-हरियाली अतिक्रमण, शनिवारीय बैठक, भूमि विवाद, धार्मिक न्यास पार्षद की भूमि से संबंधित प्रतिवेदन, भू-लगान, भू-धारी प्रमाण पत्र, एल.पी.सी., लोक शिकायत निवारण के न्यायालय से निर्गत आदेश का अनुपालन प्रतिवेदन, ऑपरेशन भूमि दखल देहानी, सी.डब्लू.जे.सी., एम.जे.सी, डाटा केन्द्र-सह-आधुनिक अभिलेखागार के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी के द्वारा सख्त निदेश देते हुए सभी अंचलाधिकारियों को कहा गया कि अभियान बसेरा सरकार के प्राथमिक कार्य में शामिल है, अतएव तत्परता से इस कार्यक्रम को सफल बनावें। सभी अंचलाधिकारी को हल्कावार अभियान बसेरा का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसे शीध्र हासिल करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचलाधिकारी को अपने अंचल में ही निवास स्थान बनाने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी अंचलाधिकारी साप्ताहिक बैठक कर सभी योजनाओं की समीक्षा कर कार्य में प्रगति सुनिश्चित करें। जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत अतिक्रमण हटाने का भी सख्त निदेश दिया गया। एल.पी.सी. ऑन लाईन जारी करने का निदेश दिया गया।

जिलाधिकारी के द्वारा भूमि विवाद के निपटारा हेतु शनिवार को थाना में लगने वाले कैम्प में थाना प्रभारी के साथ निश्चित रुप से बैठक कर बैठक की कार्यवाही भेजने का निर्देश दिया गया। धार्मिक मठ/मंदिर के जमीनों को चिन्हित कर अतिक्रमण से मुक्त कराने का निदेश भी दिया गया। ऑन-लाईन लगान देने हेतु प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देने की बात कहा गया। बैठक में अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं मढ़ौरा, डीसीएलआर, सदर, मढ़ौरा एवं सोनपुर एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026